Posts

मस्त भी होगा

अंधेरा जो छाया है वो अस्त भी होगा आज तू खाली है, कल व्यस्त भी होगा मत छोड़ तू उम्मीद ए मेरे साथी अभी भले तू उदास है , एक दिन मस्त भी होगा

देश बदल रहा है

अब बदल रहा है सुर इस जमाने का गया समय भारत को डराने का जाग उठा है , हर युवा, हर नौजवान टेक्नोलोजी का फायदा ले रहे है हमारे किसान  एक समय था जब देश के आम लोगों को कोई भी ज्ञान था देता आज हर गली नुक्कड़ पर , छोटा बड़ा व्यापारी ऑनलाइन काम है करता । माना कि आज भी देश में समस्या है काफी गंभीर पर डरने वालो में से नहीं है आज का भारत हर युवा हर देश वासी है खंबीर  गर चाहते है हम हमारे देश का निरंतर विकास तो करना होगा हमें भारत की कंपनियों पर विश्वास  मेक इन भारत के नारे को देश में फैलाना होगा दादागिरी करते है जो देश, उनको मिल कर झुकाना होगा पर ये सब काम नहीं होगा सिर्फ बातों से  जात पात धर्म भूल, सिर्फ काम की मुलाकातों से युवाओं को देश में लानी होगी क्रांति गर जा बसे सभी बाहर देश , तो कैसे आएगी शांति  हो सकता है देखने , में काम करने में लगे अच्छा विदेश  पर मत भूलो ये भारत की मिट्टी सदा रहेगी विशेष  आज हमारे अंदर के सच्चे भारतीय को जगाना है इस स्वतंत्रता दिन पर देश के लिए अपना ऋण चुकाना है  आओ मिलकर विदेशी लोगों को अपनी ताकत बताएं  अपना कर स्वदेशी , उ...